फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शटर बंदकर 40 मिनट तक नारेबाजी

Thu, 22 Jan 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
काकोरी में प्रदर्शन कर रहे खाताधारकों को समझाती पुलिस। 
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी कस्बा पुलिस चौकी के पास स्थित एसबीआई शाखा में एक करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में बुधवार सुबह खाताधारकों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 10 बजे 40 से अधिक पीड़ितों ने बैंक का शटर बाहर से बंद कर दिया। उस समय बैंक मैनेजर समेत कई बैंक कर्मी अंदर मौजूद थे।
विज्ञापन


खाताधारकों ने कहा कि जब तक जिम्मेदार बैंक कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, कामकाज नहीं होने देंगे। पीड़ितों ने करीब 40 मिनट तक बैंक के बाहर नारेबाजी की। पुलिस ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शटर खुलवाया।

पीड़ितों का आरोप है कि उनकी जमा पूंजी खातों से गायब हो गई है, लेकिन एक महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भट्ठा टोला निवासी कुसमा ने बताया कि उन्होंने पांच लाख रुपये किस्तों में जमा किए थे, लेकिन खाते में एक भी रुपया नहीं मिला। टिकरिया गांव निवासी प्रदीप के तीन लाख रुपये, सागर तालाब निवासी माया के 50 हजार, गुरदीन खेड़ा निवासी रामा देवी के 30 हजार, राजकुमारी के 30 हजार समेत कई लोगों के रुपये गायब हैं।
विज्ञापन


धोखाधड़ी उजागर, आरोपी नरेंद्र फरार

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया विवेचना में अब तक एक करोड़् से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पहले 131 पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नईं शिकायतें भी जांच में शामिल की जा रही हैं। मुख्य आरोपी नरेंद्र की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई है।

काकोरी में प्रदर्शन कर रहे खाताधारकों को समझाती पुलिस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें