फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रुप कैप्टन शुभांशु अब डाॅक्टर शुभांशु शुक्ला

विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु अब डाॅक्टर शुभांशु शुक्ला बन गए हैं
विज्ञापन
लखनऊ के मूल निवासी अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अब डाॅक्टर शुभांशु शुक्ला बन गए हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उन्हें डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में शुभांशु शुक्ला को मानद उपाधि के साथ ही कुल 88 पदक और 53,943 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्री प्रदान की गईं। इनमें 86  विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। 88 पदकों में  37 स्वर्ण पदक, 26 रजत और 25 कांस्य पदक हैं। सभी डिग्रियां ब्लाॅकचेन तकनीकी के माध्यम से डिजिलाॅकर पर अपलोड की गईं हैं। सर्वोच्च स्थान पाने वाली प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी कानपुर की बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीरियनिंग की छात्रा नैंसी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक और बैंक आॅफ बड़ोदा की ओर से 31 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। बीटेक की सभी ब्रांच में अनुसूचित जाति की टाॅपर छात्रा के रूप में आरडी इंजीरियरिंग काॅलेज, गाजियाबाद की छात्रा उन्नति गौर कोमल रानी वरूण स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कार्यवाहक कुलसचिव केशव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, सभी डीन और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें