फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शुभांशु शुक्ला की आज बंगलूरू वापसी संभव, शर्मा की चाय का लिया लुत्फ... वैसे ब्लैक कॉफी के हैं शौकीन

Fri, 29 Aug 2025 10:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अब बंगलूरू वापसी हो सकती है। बृहस्पतिवार को उन्होंने लखनऊ की मशहूर शर्मा की चाय का लुत्फ लिया।
 
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पत्नी कामना व बेटे कियांश के साथ नैमिषारण्य के अतिविशिष्ट गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। सूत्रों के अनुसार वे शुक्रवार को बंगलूरू रवाना हो सकते हैं।

विज्ञापन


सिटी मांटेसरी स्कूल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शुभांशु के साथ बैठक की। सूत्रों का कहना है कि इसमें खास एमओयू को लेकर चर्चा हुई है। इसमें तय हुआ था कि एकेटीयू की ओर से सीएमएस के विद्यार्थियों और शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

ये प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर आगे ग्रामीण, वंचित सरकारी स्कूलों और आसपास के विद्यालयों के छात्रों तक वैज्ञानिक नवाचार, उद्यमिता, एआई और रोबोटिक्स जैसे व्यावहारिक कौशलों को पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


शर्मा की चाय का लिया लुत्फ
शुभांशु ने राजधानी के मशहूर शर्मा चाय स्टॉल से चाय मंगवाई। वैसे उन्हें ब्लैक कॉफी पसंद है, लेकिन गीता गांधी के साथ हुई बैठक के लिए शुभांशु ने शर्मा से चाय ऑर्डर करके मंगवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें