फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में आज व कल और ठहर सकते हैं शुभांशु

विज्ञापन
शुभांशु शुक्ला।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी निवासी अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का बुधवार को लखनऊ प्रवास का तीसरा दिन रहा। शुभांशु पत्नी कामना और बेटे कियांश के साथ नैमिषारण्य अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के लिए उनकी रवानगी थी, लेकिन ऐसी सूचना है कि शायद वह अभी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी लखनऊ में ठहर सकते हैं। जानकारी मिली है कि राज्य संपत्ति विभाग के गेस्ट हाउस में उनके स्टे को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को शुभांशु ने दिन की शुरुआत सुबह के नाश्ते में आलू के पराठे और दही के साथ की। गेस्ट हाउस में उनके साथ पत्नी कामना, बेटा कियांश, उनकी मां आशादेवी और पिता शंभुदयाल शुक्ला भी ठहरे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सीएमएस स्कूल में शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा से कामयाब वापसी के ऐतिहासिक और गाैरवशाली यात्रा के माैके पर वीडियो शूट होना है। मंगलवार की शाम शुभांशु परिवार सहित राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने गए थे। शुभांशु से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात भी संभावित है। हालांकि, इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुभांशु शुक्ला।

शुभांशु शुक्ला।

शुभांशु शुक्ला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें