फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शुभ, राजीव और बादल ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2026-2
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता के तीसरे दिन लखनऊ मंडल के शुभ रावत, राजीव कश्यप और बादल कुमार शर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। शुभ रावत ने अंडर-45 किलोग्राम, राजीव कश्यप ने अंडर-54 किलोग्राम, बादल कुमार शर्मा ने अंडर-58 किलोग्राम भारवर्ग में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मीडिया को ऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इसमें 15 मंडलों के 248 बालक प्रतिभाग कर रहे हैं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में बुधवार को अंडर-14 बालक वर्ग के अंडर-25 किलोग्राम में वाराणसी मंडल के गौरव कनौजिया, अंडर-30 किलोग्राम में रितेश यादव, अंडर-40 किलोग्राम में चंद्रभान मिश्रा और अंडर-50 किलोग्राम में आगरा के मयंक कुमार विजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग के अंडर-35 किलोग्राम में मेरठ मंडल के वंश, अंडर-40 किलोग्राम में विंध्याचल के नीरज, अंडर-50 किलोग्राम में आगरा के अभिषेक, अंडर-62 किलोग्राम में अयोध्या के दुर्गेश निषाद, अंडर-66 किलोग्राम में आगरा के प्रिंस राठौर, अंडर-70 किलोग्राम में अंकुश, अंडर-74 किलोग्राम में वाराणसी के माधव तिवारी, अंडर-78 किलोग्राम में निखिल सिंह और 82 किलोग्राम से अधिक में अंश मिश्रा विजेता रहे।
विजेता खिलाड़ियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार और मंडलीय उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक पीएन सिंह ने पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योत्सना सिंह और तकनीकी सहायक के रूप में जसपाल सिंह ने सहयोग किया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही, अमित कुमार सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2026-2

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2026-2

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2026-2

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2026-2

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2026-2

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2026-2

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2026-2

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें