फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांवड़ियों के प्रदर्शन से एक्सप्रेसवे पर 10 किमी जाम, सात घंटे थमे रहे वाहन

विज्ञापन
कांवड़ियों के प्रदर्शन से मोहान रोड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करीब सात घंटे यातायात प्रभावित
विज्ञापन
लखनऊ। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कानपुर के परियर गंगाघाट से कांवड़ यात्रा बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट, बुद्धेश्वर-मोहान रोड पर पहुंची। बैदेही सेना के नेतृत्व में करीब 3,500 कांवड़ियों ने शिवलिंग पर लगे चांदी के आवरण को हटाकर सीधे जलाभिषेक की अनुमति मांगी। मांग पूरी न होने पर कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन से मोहान रोड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करीब सात घंटे यातायात प्रभावित रहा। आगरा से लखनऊ आने वाले वाहनों की लगभग 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। कांवड़ियों का कहना था कि वे पिछले 17 वर्षों से परियर गंगाघाट से गंगाजल लेकर बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं। उनकी मांग है कि जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग पर लगा चांदी का आवरण हटाया जाए। इससे वे प्रत्यक्ष दर्शन कर गंगाजल चढ़ा सकें। मांग पूरी न होने पर कांवड़ियों ने सड़क पर ही जलाभिषेक करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान बांस-बल्लियां लगाकर रास्ता बंद किया गया। हालांकि जरूरी वाहनों को कांवड़ियों ने रास्ता देकर निकाला।

डीसीपी से हुई नोकझोंक
डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने कांवड़ियों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान डीसीपी और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इससे नाराज कांवड़ियों ने एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट स्थित डिवाइडर पर ही जलाभिषेक कर विरोध जताया। इसके बाद लौट गए।
विज्ञापन

शिवलिंग की सुरक्षा के लिए चढ़ाया गया चांदी का कवर
बुद्धेश्वर विकास महासभा के संरक्षक रामशंकर राजपूत, पूर्व पार्षद तारा चंद्र रावत, अध्यक्ष राजेश शुक्ला और मंदिर के पुजारी रामू पुरी ने बताया कि बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर नारियल चढ़ाने की पुरानी परंपरा रही है। इस कारण शिवलिंग कई बार क्षतिग्रस्त हुआ। इसकी सुरक्षा के लिए चांदी का कवर लगाया गया। भावनाओं का सम्मान जरूरी है पर शिवलिंग की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देना आवश्यक है। कवर हटाने और नारियल चढ़ाने से शिवलिंग को फिर नुकसान हो सकता है। महासभा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर की परंपरा का ध्यान रखें। आस्था भी सुरक्षित रहे और आराध्य का स्वरूप भी।
कई थानों की बुलानी पड़ी फोर्स
मामले की गंभीरता देखते हुए कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। एसीपी काकोरी शकील अहमद, एडीसीपी धनंजय कुशवाहा, डीसीपी कमलेश दीक्षित और एडीएम पूर्वी महेंद्र पाल सिंह समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कई दौर की बातचीत कर प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास किया। करीब सात घंटे बाद कांवड़ियों ने आंदोलन समाप्त किया। बैदेही सेना के अध्यक्ष अनमोल द्विवेदी और महामंत्री अभिषेक मिश्रा समेत कई कांवड़ियों ने जीरो प्वाइंट के डिवाइडर पर जलाभिषेक किया। वहीं, 1500 से अधिक कांवड़ियों ने एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

Next
AU ऐप में पढ़ें