फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 30 व 31 मार्च को अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी हो सकते हैं शामिल

Wed, 15 Mar 2023 02:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में 30 व 31 मार्च को श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की तैयारी है। आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
अयोध्या (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मोत्सव 30 व 31 मार्च को अयोध्या में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के 16 जिलों में चल रहे रामायण कॉन्क्लेव का समापन भी चैत्र राम नवमी मेले के दौरान अयोध्या में होगा।

विज्ञापन


अयोध्या में रामकथा पार्क नयाघाट पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग से कराया जाएगा। इसमें प्रभु श्रीराम पर आधारित गायन, वादन, पारंपरिक नृत्य, रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रामलीला आदि के कार्यक्रम होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। कार्यक्रम को भव्य एवं वृहद स्तर पर मनाए जाएगा।

ये भी पढ़ें - मायावती ने बहुजनों का किया आह्वान: बोलीं- तिरस्कार का जवाब देने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करना जरूरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली कर्मियों का आज से कार्य बहिष्कार शुरू, कल से 72 घंटे की हड़ताल का एलान, सरकार सख्त
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन, सिंचाई, बाढ़ खंड, नगर निगम, पुलिस, यातायात, विद्युत, लोक निर्माण, अयोध्या विकास प्राधिकरण, पर्यटन संस्कृति, सूचना, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभागों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

घाटों व मंदिरों को विशेष रूप से सजाने संवारने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने इसमें सभी साधू-संतों से भी सहयोग की अपील की है। उप सूचना निदेशक डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि चैत्र रामनवमी मेला में 500 होर्डिंग्स, 1000 स्टैंडी, 25 एलईडी बैन, 20 डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें