फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार देखते-देखते अवसाद ग्रस्त हो गए हैं सपा-बसपा: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

Mon, 26 Aug 2019 10:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्य सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा-बसपा 2014 लोकसभा चुनाव, 2017 विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों में लगातार करारी हार देखते-देखते अवसाद ग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन


माया-अखिलेश कंफ्यूज हैं कि किस मुद्दे पर बात करें। देशहित के मुद्दों पर भी उनकी स्थिति कांग्रेस के पिछलग्गू वाली ही है। मायावती भी अपनी सरकार के पापों पर पर्दा नहीं डाल सकतीं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से सोमवार को योगी सरकार पर लगाए आरोपों का जवाब देते हुए श्रीकांत ने कहा कि, मायावती और अखिलेश ने प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है। दोनों पार्टियों ने दस साल तक  जनता को लूटा है।
विज्ञापन


बसपा शासन में जेल में डॉक्टरों की हत्या और माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण दिया गया। वहीं, सपा मुखिया की कुर्सी के पीछे अपराधी बैठते थे। सरकार के मंत्री अपराधियों को अपनी गाड़ियों में घुमाते थे।

विज्ञापन

प्रदेश का विकास लग रहा कष्टदायी

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज है। बड़े पैमाने पर निवेश से रोजगार आ रहा है तो प्रदेश का विकास इन्हें कष्टदायी लग रहा है, क्योंकि इनका व्यक्तिगत विकास रुक रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का ही परिणाम है कि प्रदेश में माहौल बदला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें