फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

Sun, 02 Nov 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव
विज्ञापन
लखनऊ। श्री श्याम जन्मोत्सव पर बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को हजारों भक्तों का हुजूम उमड़ा। जन्मदिन आ गया बाबा श्याम का...., हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा..., श्याम सलोने हैप्पी बर्थडे..., बधाई जन्मोत्सव की देने आया हूं..., श्याम सलोने तेरे धाम की शान निराली... भजनों को गाते हाथों में मोर पंख, गुलाब की कली और श्री श्याम के लिए मिश्री-मेवा का भोग लेकर भक्त पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह मंदिर के कपाट खुले तो सबसे पहले पंडित सुहेल देव मिश्र ने आरती की। इस दौरान श्री श्याम ध्वजा लेकर दूर-दूर से आए भक्तों ने श्री श्याम की जय-जयकार की। श्री श्याम परिवार के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम जन्मोत्सव पर श्री श्याम मंदिर में पूर्व मध्य रात्रि से भक्तों का तांता लग गया था। बड़ी संख्या में भक्त बाबा के लिए केक लेकर पहुंचे। लगभग एक हजार से अधिक भक्तों ने मेवायुक्त मिल्क केक का भोग लगाया।
रूपेश ने बताया कि भक्तों को सुलभ दर्शन हों, इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने दो चौड़ी कतारें लगवाईं थीं। निकासी के दो द्वारों से भक्तों को सुलभ दर्शन हुए। कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम जन्मोत्सव के दूसरे दिन दो नवंबर को शाम सात बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायिका ब्रजवासी पूर्णिमा पूजन प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सुधीश गर्ग, अनुराग साहू, अनिल गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पुनीत माहेश्वरी, विकास अग्रवाल, रत्नेश अग्रवाल, लोकेश, प्रदीप बंसल समेत हजारों भक्त मौजूद रहे।

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें