राम मंदिर मामले में आम सहमति बनाने के लिए ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर बुधवार को लखनऊ आएंगे।
वे सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। बाद में पंडित अमरनाथ मिश्र के आवास पर कुछ मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों से रामजन्मभूमि व बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
इस बीच, श्री श्री ने वृंदावन में उम्मीद जताई कि इस मामले पर उनकी मध्यस्थता सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेगी।