राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए सिरे से कूपन छपवाने में लगा है। यही नहीं दक्षिण भारत में मुंबई और हैदराबाद में समर्पण निधि के कूपन छपाए गए हैं। मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड जैसे राज्यों से समर्पण राशि मिल रही है। देश के हर राज्य में हर वर्ग रामलला के मंदिर में अपना सहयोग करने के लिए आतुर है।
27 फरवरी के बाद समर्पण निधि अभियान समाप्त हो जाएगा और कोई भी कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण के लिए कूपन लेकर किसी के घर नहीं जाएगा। जिनको भी सहयोग करना होगा वह ट्रस्ट कार्यालय या रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट में राम मंदिर के लिए सहयोग कर सकता है।