श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को श्रीराम चरण पादुका का पूजन करके श्री राम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा को रवाना किया। उन्होंने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की। श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।