फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रीकृष्ण ने दिखाई गोचारण लीला, अघासुर वध आज

विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी
विज्ञापन
लखनऊ। न्यू गणेशगंज में चल रहे छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में रविवार को डिजिटल झांकी के माध्यम से श्रीकृष्ण की गोचारण लीला दिखाई गई। सोमवार को अघासुर वध का दृश्य प्रदर्शित होगा। रात 7.30 बजे दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि झांकियां प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक अवलोकन के लिए खुली रहेंगी। तीसरे दिन श्रीकृष्ण की गोचारण लीला के साथ ही राधा कृष्ण झूला झूलते और बाबा अमरनाथ के दर्शन जैसी झांकियां प्रमुख रहीं। हनुमान जी के हृदय में राम सीता के दृश्य भी शामिल थे। माखन चोरी करते कन्हैया और राम नाम जपते तुलसीदास की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। 20 फीट ऊंचे शिवलिंग से गंगा अवतरण का सेल्फी स्थल भी बनाया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें