फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण छठी

Thu, 10 Sep 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्री बालाजी शक्तिपीठ भूतनाथ में हुई श्रीकृष्ण छठी पूजा।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के भूतनाथ स्थित श्री बालाजी शक्तिपीठ में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर में बाल गोपाल का विशेष शृंगार किया गया। सेवादारों ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान को कढ़ी-चावल का भोग लगाया। शाम को श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य सेवादार व भाजपा नेता दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि मंदिर में हर वर्ष श्रीकृष्ण छठी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, न्याय और लोककल्याण की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में भाजपा के विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह और भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री राजीव मिश्रा मौजूद रहे। अनूप त्रिपाठी, अनुराग श्रीवास्तव, प्रांजल राजपूत, अरविंद श्रीवास्तव, कौशल कुमार और रमेश गौड़ समेत कई सेवादारों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें