श्री गोपेश्वर गोशाला में शहीद मंगल पांडे के प्रापौत्र संतोष पांडे का हुआ स्वागत।
मलिहाबाद। देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद मंगल पांडे के प्रपौत्र संतोष पांडे बुधवार को श्री गोपेश्वर गोशाला पहुंचे। यहां प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, विकास पाठक के साथ अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। संतोष पांडे ने श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद चिंता हरण हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश, समाज और जनकल्याण की मंगलकामना की।
इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, सनातन संस्कृति, गौ-संवर्धन और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने अपने बाबा मंगल पांडे से जुड़ी स्वतंत्रता संग्राम की यादें भी साझा कीं। इस मौके पर अधिवक्ता रामसिंह यादव, उमाकांत गुप्ता समेत क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। (संवाद)
श्री गोपेश्वर गोशाला में शहीद मंगल पांडे के प्रापौत्र संतोष पांडे का हुआ स्वागत।