लखनऊ। भारत के श्रेयंत महंतेशा, पार्थिव नल्लागुंडला, माधव दाधीच और हर्ष मारवाहा ने आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल के मुख्य ड्राॅ के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं बालिका एकल में भारत की शाजफा वानिया, मानवी राठ, पूर्वी पटवा और ऑस्ट्रेलिया की तृषा जानी ने अपने मैच जीतकर मुख्य ड्राॅ का टिकट हासिल किया।
विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में यूपी के अभ्युदय सिंह का सफर क्वालिफाइंग राउंड में खत्म हो गया। दूसरी ओर बालक एकल में यूपी के ऋषि यादव और मेहर सिंह खोसला और बालिकाओं में आशी शमसेरी और आइरा को मुख्य ड्राॅ में वाइल्ड कार्ड इंट्री मिली है। रविवार को खेले गए क्वालिफायर मुकाबलों में बालक एकल में भारत के श्रेयंत महंतेशा ने यूपी के अभ्युदय सिंह को 6-0, 6-3 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में पार्थिव नल्लागुंडला ने सार्थक अशोक गायकवाड़ को 6-1, 6-4 से हराया, जबकि माधव दाधीच ने रोमांचक मुकाबले में हमवतन अथर्व श्रीरामोजु को तीन सेट में संघर्ष के बाद 4-6, 6-2, 11-9 से शिकस्त दी। वहीं हर्ष मारवाहा ने एक अन्य रोमांचक मैच में हमवतन श्लोक चौहान के खिलाफ टाईब्रेक में 6-3, 7-6(5) से जीत के साथ मुख्य ड्राॅ में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के बालिका एकल के क्वालिफायर राउंड में भारत की पूर्वी पटवा ने शरण्या श्रीवास्तव को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से शिकस्त दी। भारत की शाजफा वानिया ने धानी को आसानी से 6-1, 6-0 से हराया, जबकि भारत की मानवी ने हमवतन सारा फेंगसे को संघर्ष के बाद 6-4, 6-4 से हराया।
वहीं ऑस्ट्रेलिया की तृषा जानी ने भारत की एशान्या खट्टर को 6-3, 6-2 से हराते हुए मुख्य ड्राॅ में जगह बनाई। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव समित केसरी ने बताया कि सोमवार को टूर्नामेंट के मुख्य ड्राॅ के मुकाबले सुबह 8:30 बजे से खेले जाएंगे।
आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट में एक्शन में खिलाड़ी।
आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट में एक्शन में खिलाड़ी।
आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट में एक्शन में खिलाड़ी।
आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट में एक्शन में खिलाड़ी।
आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट में एक्शन में खिलाड़ी।