फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी, देर मत कीजिए... मंदिर निर्माण शुरू कराइए, महंत नृत्यगोपालदास ने पीएम को लिखा भावपूर्ण पत्र

Thu, 02 Jul 2020 02:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपालदास व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपसे मिलकर वार्ता हुई थी। आपने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या आने का वादा किया था। अब समय आ गया है, बहुत देर मत करिए... जल्द ही मंदिर निर्माण शुरू कराइए। आप सावन मास में ही जल्दी आइए, ताकि मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो सके।

विज्ञापन


यह भावपूर्ण आमंत्रण पत्र राममंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा।

नई दिल्ली में 20 फरवरी को करीब 40 मिनट तक हुई मुलाकात की स्मृतियों को ताजा करते हुए महंत नृत्यगोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका वादा भी याद दिलाया। महंत ने पत्र में लिखा है कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करने का आपने वादा किया था। वर्चुअल या वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से नहीं, आप स्वयं अयोध्या आकर मंदिर निर्माण शुरू कराइए। इस पवित्र कार्य के लिए 5 अगस्त तक सावन मास उपयुक्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंत नृत्यगोपाल दास ने मुख्यमंत्री योगी से भी साझा किया था अपना दर्द

महंत नृत्यगोपाल दास ने राममंदिर बनने के लिए हो रही देरी का दर्द हाल में अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी साझा किया था। कहा था कि राममंदिर के भूमि पूजन के लिए वही योग्य हैं। महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अब देर नहीं होना चाहिए।

भूमि का समतलीकरण हो गया है, तराशे गए पत्थरों की सफाई करके मंदिर निर्माण की तैयारी अंतिम दौर में है। इसीलिए मोदी जी को दिल्ली में हुई मुलाकात की याद दिलाकर वादा पूरा करने का आग्रह किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें