श्रावस्ती। सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 566 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें भिनगा स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय व पटना खरगौरा स्थित लव विद्यापीठ शामिल हैं।
जिले में एक अप्रैल तक आयोजित परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय में लव विद्यापीठ व इकौना के सत्या द आर्यन विद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रधानाचार्य राज मंगल यादव ने बताया कि हाईस्कूल के 279 व इंटरमीडिएट के 123 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 12 कक्षा कक्षों में परीक्षा कराई जाएंगी। इसमें 24 कक्ष निरीक्षक, एक ऑब्जर्वर, एक केंद्र अधीक्षक व एक केंद्र उपाधीक्षक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। इसी तरह से लव विद्यापीठ में सिरसिया के एटीएस विद्यालय, इकौना के सन शाइन विद्यालय, संभारपुरवा के जवाहर नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय के 164 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।