सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि थानाध्यक्ष इकौना ने हमराहियों के साथ संभ्रांत लोगों के सामने न सिर्फ हमें अपमानित किया बल्कि पुलिसिया रौब दिखाते हुए धक्का भी दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को समर्थकों संग पुलिस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने इकौना एसओ पर अभद्रता कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए एएसपी से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में एएसपी प्रवीण कुमार यादव को दिए ज्ञापन में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने कहा है कि 12 अक्तूबर शाम करीब 3:30 बजे मूर्ति विसर्जन के लिए सीताद्वार आया था। इस दौरान थानाध्यक्ष इकौना ने हमराहियों के साथ संभ्रांत लोगों के सामने न सिर्फ हमें अपमानित किया बल्कि पुलिसिया रौब दिखाते हुए धक्का भी दिया। इतना ही नहीं फर्जी मुकदमें में जेल भेज कर नेतागिरी गायब करने की धमकी भी दिया। ऐसे में आरोपी थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाए।
इस दौरान काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज का कहना है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान इन्होंने रास्ते में अपनी बाइक खड़ा किया था। जिसे हटाने के लिए वहां तैनात दरोगा ने कई बार कहा। लेकिन यह नहीं माने। सिर्फ हमने बाइक हटवा दिया था। इसी बात को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।