फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: आठ लापता शिक्षकों में से एक ने दिया त्यागपत्र, दो ने मांगा अवैतनिक अवकाश, चार लापता

Tue, 15 Apr 2025 09:02 PM IST
ishwar ashish शांति स्वरूप पांडेय, अमर उजाला, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती जिले में लंबे समय से लापता शिक्षकों पर कार्यवाही की तलवार लटकने लगी है। ऐसे में दो शिक्षकों ने अवैतनिक अवकाश मांगा है जबकि एक सहायक शिक्षक ने त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभागीय जोड़ तोड़ से अब तक नौकरी कर रहे आठ शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। जुगाड़ न लगा तो एक सहायक शिक्षक ने त्यागपत्र दे दिया। वहीं दो ने अवैतनिक अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भेज दिया है। चार शिक्षक अब भी लापता हैं। जिनका कोई जवाब नहीं आया। वहीं एक अन्य शिक्षक को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस भेजी गई है।

विज्ञापन


इकौना के गोमदापुर में तैनात रही सहायक शिक्षिका मोना सक्सेना 10 अक्टूबर 2018 से बिना किसी सूचना के विद्यालय छोड़ कर नदारद हैं। इन्हें अंतिम नोटिस मिली तो इन्होंने दिमागी टीबी होने की बात कह काम करने में शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को अक्षम बताते हुए अवैतनिक अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भेज दिया।

ये भी पढ़ें - यूपी: दो दिन की तपिश के बाद 18 से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी हल्की बारिश, जारी हुए पूर्वानुमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकबंधु अस्पताल में लगी आग की जांच करेगी पांच सदस्यी कमेटी, आग ने खोली थीं कई पोल; खत्म हो गई थी फायर एनओसी
विज्ञापन


रिहारनपुरवा प्राथमिक विद्यालय में चार सितंबर 2022 से लापता देवकी चौहान, किढि़हौना विद्यालय से तीन मार्च 2023 से लापता सुधीर कुमार वर्मा व उच्च प्राथमिक विद्यालय मुश्काबाद में 20 सितंबर 2023 से लापता प्रधान शिक्षक जय प्रकाश ने अंतिम नोटिस पर भी कोई जवाब नहीं भेजा।

पटपरगंज द्वितीय विद्यालय से एक मार्च 2021 से लापता सहायक शिक्षक रवि ने अंतिम नोटिस मिली तो विभाग को त्याग पत्र भेजा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मध्य नगर में 18 दिसंबर 2023 से लापता सहायक शिक्षिका चांदनी पाल ने अनुपस्थित का कारण न बताकर अवैतनिक अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भेजा है। जबकि हरिहरपुररानी के गुलरा बंजारा में तैनात सहायक शिक्षिका 11 नवंबर 2023 से बिना पूर्व सूचना लापता हैं। जब इसकी पोल खुली तो विभाग की ओर से इन्हें भी अंतिम नोटिस भेजी गई है। यह वह शिक्षक हैं जो विभागीय जोड़तोड़ के सहारे नौकरी कर रहे थे। अब इन पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें