फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: संदिग्ध जानवर के हमले में बालिका घायल, रेफर, पूरी रात रतजगा करते रहे दहशत में आए ग्रामीण

Thu, 24 Jul 2025 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, इकौना (श्रावस्ती)

सार

श्रावस्ती के इकौना में एक जानवर ने तीन साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बच्ची घायल हो गई। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के आंगन में बुधवार देर शाम खाना खा रही गणेशपुर निवासी तीन वर्षीय बालिका पर किसी हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। परिजनों की चीख पुकार पर वह बालिका को छोड़ मौके से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बालिका को जिला अस्पताल भिनगा लाया गया। यहां से उसे पहले बहराइच बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं घटना से दहशत में आए ग्रामीण पूरी रात रतजगा करते रहे।

विज्ञापन


इकौना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी महराजदीन की तीन वर्षीय पुत्री पाली बुधवार देर शाम घर के आंगन में खाना खा रही थी। इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर घर में पहुंचे किसी हिंसक जानवर ने बालिका पर हमला कर दिया। पास में मौजूद परिजनों के शोर मचाने पर जानवर बालिका को मौके पर छोड़कर भाग निकला। घायल बालिका को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी के बाद एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल, सीओ भरत पासवान, थानाध्यक्ष इकौना अखिलेश पांडेय, रेंजर विकास वर्मा व सेमरी तरहर चौकी प्रभारी सहित वन विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं जानवर के हमले के बाद दहशत में आए ग्रामीण पूरी रात लाठी डंडा लेकर उसकी खेत में तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें