फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती : तीन मदरसों पर चला बुलडोजर, दो मजार व एक ईदगाह को किया गया ध्वस्त

Mon, 05 May 2025 05:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती जिले में बगैर मान्यता के चल रहे तीन मदरसों, दो मजार और एक ईदगाह को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ध्वस्त किया गया मदरसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले में बगैर मान्यता संचालित मदरसों पर लगातार कार्रवाई जारी है। वहीं सरकारी भूमि पर बने मदरसों, मजारों व ईदगाहों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। इसी के क्रम में सोमवार को तीन मदरसा, दो मजार व एक ईदगाह को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही बगैर मान्यता संचालित 11 मदरसों को सील किया गया।

विज्ञापन


जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम कानी बोझी के मजरा प्रतापपुर स्थित सार्वजनिक भूमि पर मदरसा कंजुल ईमान लिल बनात मकतब व चंदन कोटिया में खलिहान की भूमि पर मदरसा अल जामिया तुल कादरिया मसउदूल उलूम संचालित किया जा रहा था।

इसे जेसीबी लगाकर एसडीएम जमुनहा ने ध्वस्त करा दिया। वहीं भिनगा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया के ग्राम परसोहना में सार्वजनिक भूमि पर स्थित बाबा बांगभरी मजार व ईदगाह को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही क्षेत्र के ग्राम गुलरा स्थित हजरत बाबा जमील वारसी मजार परिसर की बाउंड्री वॉल को आंशिक रूप से ध्वस्त कराया गया। इसके साथ ही जिले में विभिन्न तहसील क्षेत्रों में निजी भूमि पर बगैर मान्यता संचालित 11 मदरसों को चिह्नित कर सील किया गया। इस दौरान संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, स्थानी पुलिस, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें