फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मतदान कर दिखाएं अंगुली का निशान, मिलेगा सम्मान

Sat, 25 May 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चिकित्सकों और व्यापारियों ने की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। अवध में पांचवें चरण तक हुए लोकसभा चुनाव में बाराबंकी अव्वल रहा। इसमें महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही। ऐसे में छठे चरण में श्रावस्ती बाराबंकी को पीछे छोड़कर अवध क्षेत्र सहित प्रदेश में अपना स्थान बना सके। इसके लिए सिर्फ प्रशासन ही नहीं समाजसेवी, चिकित्सक व व्यापारी भी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जिनकी ओर से मतदान करने वालों छूट प्रदान करने के साथ ही सम्मान करने का दावा किया जा रहा है।
दवा और इलाज में 15 प्रतिशत की छूट
चौधरी नर्सिंग होम भिनगा की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व सर्जन डाॅ. संध्या चौधरी ने मतदाताओं से अपील की है कि वह लोकतंत्र के महापर्व के भागीदार बनें। मौसम की परवाह किए बिना अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करें। क्लीनिक पर अंगुली में लगी स्याही दिखाने वाले मरीजों को जांच व इलाज में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

भगवती प्रसाद मिश्र सेवा हॉस्पिटल इकौना के संचालक डाॅ. रमेश मिश्र ने अंगुली का निशान दिखाकर इलाज कराकर आने वाले मरीजों को जांच व दवा में 15 प्रतिशत की छूट व सम्मान देने का वादा किया है।
भिनगा में प्रमुख दवा व्यवसायी बबलू मेडिकल स्टोर संचालक ताहिर हुसैन उर्फ सज्जन ने दावा किया है कि कोई दवा लेने आता है और वह अंगुली पर मतदान करने का निशान दिखाता है तो उसे उचित सम्मान के साथ ही दवा खरीद पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

वाहन खरीदने पर 2100 रुपये की मिलेगी छूट
भिनगा में मिश्रा टीवीएस एजेंसी संचालक अनुपम मिश्र ने सभी मतदाताओं से सभी जरूरी काम छोड़ कर पहले मतदान फिर जलपान करने की अपील की है। साथ ही दावा किया है कि कोई उनकी एजेंसी पर बाइक खरीदने आने वाले को अंगुली में स्याही का निशान दिखाने पर 2100 रुपये की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें