फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छठे चरण के मतदान के लिए डेढ़ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, जिलों को भी दिया गया अतिरिक्त पुलिस बल

Sat, 25 May 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि नेपाल सीमा पर सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और बलरामपुर में 31 बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा चुनाव से संबंधित जिलों में 545 बैरियर और पूरे प्रदेश में 1,730 बैरियर के जरिए जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डेढ़ लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 8,840 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 68,191 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 48,901 होमगार्ड, 49 कंपनी पीएसी और 229 सीएपीएफ को तैनात किया गया है। इसके अलावा फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में 18,862 ग्राम चौकीदार और 443 पीआरडी जवान भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि इसके अलावा सभी जिलों में 230 कंपनी पीएसी बल, 8 कंपनी यूपीएसएसएफ, 3 कंपनी एसडीआरएफ, राजपत्रित अधिकारी और अन्य पुलिस बल कानून-व्यवस्था व अन्य सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा पर सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और बलरामपुर में 31 बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा चुनाव से संबंधित जिलों में 545 बैरियर और पूरे प्रदेश में 1,730 बैरियर के जरिए जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया टीमों को भी सक्रिय रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें