फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : अमित शाह की रैली में आग, मची भगदड़, समर्थकों ने कुर्सियां फेंककर की नारेबाजी

Sat, 21 Apr 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अमित शाह की रैली
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह रैली को संबोधित करने पहुंचे। इससे पहले की अमित शाह रैली को संबोधित करते बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते पंडाल में धुआं भर गया। जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जिसके चलते रैली कुछ देर के लिए स्थगित हो गई। भाजपाइयों ने प्रशासन की व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा काटा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमित शाह की रैली
पंडाल में मौजूद भाजपा समर्थकों ने कुर्सियां फेंककर प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जताया। हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
अमित शाह की रैली
बताते चलें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस के गढ़ और नेहरू परिवार के घर बन चुके रायबरेली में भगवा शंखनाद करने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय समेत कई भाजपा नेता भी मौजदू थे।

4 of 5
अमित शाह की रैली
स्थिति सामान्य होने में करीब 15 मिनट लग गए। उसके बाद मंच पर आए योगी आदित्यनाथ ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया। वहीं अमित शाह ने अपने संबोधन में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी शुभ काम से पहले अड़चन आना उसके पूरा होने का संकेते हैं। रायबरेली के भी अच्छे दिन आ गए हैं, इसीलिए यह अड़चन पैदा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित शाह की रैली
बताया जा रहा है कि आग मंच के बगल में बने पंडाल में लगी थी। पंडाल में लगे कपड़े आग की चपेट में आने से तेजी से जलने लगे। आनन-फानन में पूरे आयोजन की बिजली काटकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें