फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरतालिका तीज पर सजीं दुकानें, मेहंदी-मेकअप की बढ़ी मांग

Mon, 14 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निशातगंज बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। हरतालिका तीज से एक दिन पहले रविवार को बाजारों में रौनक रही। महिलाओं ने साड़ी, लहंगा, सूट, पूजन सामग्री और सुहाग का सामान खरीदा। हरे, लाल और मैरून रंग की साड़ियों की मांग अधिक रही। ब्यूटी पार्लर और मेहंदी की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। कई महिलाओं ने मेकअप और मेहंदी की एडवांस बुकिंग कराई।
विज्ञापन

अमीनाबाद, निशातगंज और चौक बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। अमीनाबाद के कपड़ा व्यापारी यश ने बताया कि 1500 से 2500 रुपये तक की हरे, लाल और मैरून रंग की साड़ियों की मांग अधिक रही। जयपुरी और फैंसी जरी वाले लहंगे भी पसंद किए गए। एक से ढाई हजार रुपये तक के कॉटन और सिल्क के सूट खरीदे गए। महिलाओं ने चूड़ी, बिंदी, सिंदूर समेत पूजन सामग्री भी खरीदी।
मेहंदी के लिए 1200 रुपये तक खर्च
व्रत रखने वाली महिलाओं ने रविवार को हाथों में मेहंदी लगवाई। मेकअप आर्टिस्ट एकता ने बताया कि करीब 20 महिलाओं ने एडवांस बुकिंग कराई है। मेहंदी के लिए 300 से 1200 रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, हल्के मेकअप का खर्च करीब 1500 रुपये है।

निशातगंज बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें