फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ध्वस्तीकरण से पहले अग्निकांड वाली बिल्डिंग से सामान निकाल रहे दुकानदार

विज्ञापन
​बि​ल्डिंग से निकाला जा रहा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए के ध्वस्तीकरण आदेश पर अलीगंज अग्निकांडग्रस्त बिल्डिंग पर 25 जुलाई 2026 को बुलडोजर चलेगा। पुलिस की अनुमति के बाद दुकानदारों ने सामान निकालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

22 जून को अलीगंज सेक्टर डी की इस अवैध बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी। एलडीए ने 10 जुलाई को इसे तोड़ने का आदेश दिया था। भवन स्वामी को खुद तोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, जिसमें अब पांच दिन शेष हैं। 15 जुलाई को बिल्डिंग मालिक के वकील ने इसे खुद तोड़ने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। अब पुलिस ने सामान निकालने की अनुमति दी है।
रविवार को बेसमेंट और भूतल के दुकानदारों ने बचा सामान निकाला। अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण आदेश के कारण सामान निकालने की अनुमति दी गई है। निकाले गए सामान की रिपोर्ट भी तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें