फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवीन सब्जी मंडी के सामने रोज लगता है जाम

Mon, 19 Jan 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नवीन सब्जी मंडी के सामने जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा हरदोई रोड स्थित नवीन सब्जी फल मंडी के सामने रविवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों फंसे रहे। व्यापारी बीनू शुक्ला ने बताया कि सीतापुर बाईपास से लेकर दुबग्गा के कानपुर बाईपास तक रोजाना यही हाल रहता है। ठेले, खोमचे और हाइवे पर दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन, सड़कों पर ही सवारियां भरने का खेल यही जाम की सबसे बड़ी वजह है।
विज्ञापन

व्यापारी अजय मिश्रा, छोटू मिश्रा और अजय सिंह चौहान ने बताया कि सड़क पर अवैध कब्जे के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। रोजाना राहगीरों को महज एक किलोमीटर का सफर तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लग जाता है। स्कूली वाहन, एंबुलेंस और ड्यूटी पर आने-जाने वाले लोग भी जाम के झंझट से जूझने को मजबूर हैं।

नवीन सब्जी मंडी के सामने जाम में फंसे वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें