राजधानी लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के पास प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों की गुंडई सोमवार को देखने को मिली। दुकानदारों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा। वजह सिर्फ इतनी थी कि श्रद्धालुओं ने एक दुकानदार से प्रसाद लेने से मना कर दिया था। हमले में दो महिला श्रद्धालुओं को भी चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 11 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पीयूष का आरोप है कि गेट के पास दुकानदार अंकित ने प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। इन्कार पर अभद्रता करने लगा। विरोध पर मारपीट पर आमादा हो गया। आरोपी ने अपने साथियों व पास में दुकान लगाने वाले विकास सिंह, दीपू सिंह, प्रियांशु, दिलीप, कुलदीप, फूरे उर्फ कुलदीप, अंकुल, अरुण, हरिओम, गणेश और अन्य को बुला लिया।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: गर्मी का सितम जारी, बुंदेलखंड समेत 15 जिलों में हीट वेव की चेतावनी; जानें अपने जिले का हाल
श्रद्धालुओं पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बीकेटी पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पीड़ितों का आरोप है कि दुकानदारों ने आधे घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान न तो समिति का कोई पदाधिकारी और न ही दूसरे दुकानदार बीच बचाव के लिए आए।