फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किराने की दुकान में लगी आग बुझाने में दुकानदार झुलसा

Mon, 25 May 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आग से जला दुकान में रखा सामान।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। तालकटोरा के खिन्नी चौराहे के पास किराने की दुकान में रविवार शाम शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग बुझाने में दुकान मालिक आकाश का चेहरा, दाहिना हाथ व गर्दन मामूली रूप से झुलस गया। आरोप है कि सूचना पर दमकलकर्मी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

राजाजीपुरम ई-ब्लॉक निवासी आकाश शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी दुकान में थे। इस बीच बिजली के तार से अचानक चिंगारी निकलने लगी और सामान जलने लगा। पीछे की तरफ रखा गैस सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गया। दुकान से आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
दुकानदार का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद दमकलकर्मी आग बुझाने नहीं पहुंचे। पुलिस भी आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। आकाश के मुताबिक दुकान में रखा करीब दो लाख का किराने का सामान जल गया।

आग से जला दुकान में रखा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें