फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी के टैंकर पहुंचे मगर प्रसव सेवा अभी भी बंद

विज्ञापन
सीएचसी में आया टैंकर।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव एक हफ्ते से ठप है। बोरिंग फेल होने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे गर्भवती महिलाओं को लौटाया जा रहा है। रविवार को पानी के टैंकर सीएचसी में पहुंचने के बाद भी गर्भवतियों की भर्ती शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

सीएचसी की ओपीडी में हर दिन करीब 300-400 मरीज आते हैं। तीन से चार प्रसव भी होते थे, मगर एक हफ्ते से पानी की आपूर्ति ठप होने से सिजेरियन व सामान्य दोनों तरह के प्रसव बंद कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने प्रसव कक्ष तक को बंद करा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि पानी के बिना स्वच्छता बनाए रखना और प्रसव कराना संभव नहीं है। सीएचसी प्रभारी ने शनिवार से प्रसव सेवा शुरू करने का दावा किया था। इसके बाद भी अभी तक प्रसव की सुविधा गर्भवती को नहीं मिल पा रही है। यह स्थिति तब है कि जब पानी के टैंकर सीएचसी में मंगवा लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि बोरिंग का काम चल रहा है। सीएचसी प्रभारी को ओटी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएचसी में आया टैंकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें