राजाजीपुरम। बाजारखाला इलाके में परचून दुकानदार ने नौ वर्षीय बच्ची और उसकी सहेली से छेड़छाड़ की। परिजनों ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बच्चियों के परिजनों के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे दोनों बच्चियां धर्मेंद्र गुप्ता की दुकान पर चॉकलेट लेने गई थीं। धर्मेंद्र दोनों का हाथ पकड़कर दुकान के अंदर ले गया। उसने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्चियां भागकर घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों व मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के अनुसार, पहले तहरीर न मिलने पर धर्मेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। रविवार रात तहरीर मिलने पर छेड़छाड़ व पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।