फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान की तिजोरी तोड़कर 24 लाख रुपये चोरी, किरायेदार पर शक

Wed, 25 Nov 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज के पांडेयगंज निवासी गल्ला कारोबारी राजेंद्र जायसवाल की दुकान की तिजोरी तोड़कर 24 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। कारोबारी ने अपने घर में किराये पर रहने वाले विशालदीप गुप्ता पर शक जताया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

राजेंद्र के मुताबिक, रविवार देर रात दुकान की तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखी रकम चोरी की गई। सोमवार दोपहर दुकान पहुंचने पर उन्हें तिजोरी टूटी मिली। इंस्पेक्टर कुमार ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर विशालदीप और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार देर रात कुछ लोगों ने विशालदीप को दुकान खोलते हुए देखा था। पुलिस ने उसके पास से 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। वह कारोबारी के घर में कुछ महीने से किराये पर रह रहा था। उसे हिरासत में लेकर बरामद रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें