फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा को मिला झटका, कई मंत्रियों ने थामा भाजपा का दामन

Mon, 25 Feb 2019 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
सपा-बसपा के कई नेताओं ने सोमवार को भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय (हाथरस), पूर्व राज्यमंत्री रामहेत भारती (सीतापुर), बसपा के आगरा क्षेत्र के जोनल को-ऑर्डिनेटर ध्रुव पराशन, सपा की पूर्व विधायक बीना भारद्वाज (रामपुर), अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की बुलंदशहर अध्यक्ष सावित्री चौधरी और सामाजिक कार्यकर्ता शोमिल शर्मा (कानपुर) ने समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के कामों से जनता में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने कहा विपक्षी दलों में भय का वातावरण है इसीलिए लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए आपस में गठबंधन कर विजय के सपने संजो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें