उत्तर प्रदेश शासन ने पावर कॉरपोरेशन के निदेशक वित्त निधि कुमार नारंग का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ने से इनकार कर दिया गया है। निदेशक वित्त को दो बार सेवा विस्तार दिया जा चुका है। उपभोक्ता परिषद और संघर्ष समिति ने तीसरी बार सेवा विस्तार का विरोध किया था। ये भी पढ़े- Youth Conclave: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले चीन के माल से पटा पड़ा था यूपी का बाजार, अब ओडीओपी के उत्पाद ज्यादा ये भी पढ़े- पड़ताल में खुलासा : निजी एंबुलेंस वसूल रहीं फ्लाइट से महंगा किराया, मरीजों की दलाली का चल रहा सिंडिकेट उन्होंने बार बार सेवा विस्तार देने पर सवाल उठाया था। कॉर्पोरेशन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने कहा कि तीसरी बार सेवा विस्तार देने का कोई औचित्य नहीं दिख रहा है।