फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम अली का विरोध शिवसेना अध्यक्ष को पड़ा भारी

Sun, 08 Nov 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गजल सम्राट गुलाम अली के कार्यक्रम का विरोध कर रहे शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को शनिवार रात शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कृष्णानगर कोतवाली में रखा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अनिल सिंह को सरोजनीनगर स्थित उनके घर से पकड़ा गया। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस की कई जीपें अनिल सिंह के घर पहुंची और घेराबंदी कर ली। अनिल घर पर मौजूद थे। उन्हें पकड़कर तत्काल कृष्णानगर कोतवाली ले जाया गया।

गौरतलब है कि शिवसेना ने मुंबई में गुलाम अली का विरोध किया था। इसके बाद उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद गुलाम अली ने राजधानी आकर अमर उजाला की तरफ से आयोजित एमएसएमई के कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

असहिष्‍णुता व अन्य विरोधों के चलते कार्यक्रम हुआ रद्द

कार्यक्रम के दौरान ही गुलाम अली को लखनऊ महोत्सव में गजल संध्या का न्यौता दिया गया था। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

उन्हें तीन दिसंबर को लखनऊ महोत्सव में गजल संध्या में आना था, लेकिन असहिष्णुता और अन्य मामलों को लेकर देश के बिगड़ते माहौल के चलते उनके आने का कार्यक्रम ही निरस्त हो गया।

डीएम राजशेखर ने गुलाम अली के बेटे से बात करके कार्यक्रम फिर से तय कराया। इसी बीच शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ने गुलाम अली का विरोध शुरू कर दिया। यही वजह है पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि रविवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें