संजय राउत ने बताया कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 16 जून को अयोध्या आएंगे। उनके साथ महाराष्ट्र में नवनिर्वाचित सभी शिव सेना 18 सांसद भी होंगे। उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन कर कर्ज चुकाने आ रहे है।
राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए छोड़ा था मुद्दा
संजय राउत ने कहा कि शिव सेना ने ‘पहले मंदिर, फिर सरकार’ का नारा दिया था। लेकिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले और एयर स्ट्राईक के बाद बदली स्थितियों में राष्ट्र की सुरक्षा बड़ा मुद्दा था। इसलिए शिवसेना ने मंदिर निर्माण पर चुनाव के बाद चर्चा करने का निर्णय किया।
संजय राउत ने कहा कि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पद शिव सेना की मांग नहीं बल्कि नैसर्गिंग अधिकार है। एनडीए में भाजपा के बाद सबसे बड़ी पार्टी शिव सेना है। यदि डिप्टी स्पीकर पद भाजपा के बाहर जाता है उस पर सबसे पहले शिवसेना का दावा है।