फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर शक करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा: शिवसेना

Wed, 05 Oct 2016 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा पाक सीमा में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ शिवसेना सांसद संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं का देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देने की बात कही थी।

वहीं, यूपी में चुनाव लड़ने की बात पर संजय ने कहा कि हम यहां की 200 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम यूपी की राजनीति में दखल देकर प्रदेश को एक नई दिशा देना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिवसेना कम से कम 25 सीटें तो जरूर जीतेगी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने की बात पर कहा कि वो ऐसा यूपी में होने वाले चुनाव के कारण कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ चुनाव में ही नहीं ऐसे भी प्रदेश के आना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा पर कसा तंज, कहा- अंतर्राष्ट्रीय पार्टी

संजय राउत ने यूपी में भाजपा के साथ गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अंतर्राष्ट्रीय पार्टी है। उससे ओबामा भी डरते हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश को एक नई दिशा देना चाहते हैं।

शिवसेना सांसद ने यूपी के सीएम अखिलेश की तारीफ की और कहा कि वह साफ-सुथरी छवि के इंसान हैं। उन्होंने खूब काम किया लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण प्रदेश को वो ज्यादा आगे नहीं ले जा सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें