यूपी में सत्ता के लिए रण जारी है इसी बीच सीएम अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव बातों-बातों में अपना दर्द जाहिर करते रहते हैं। बुधवार को एक इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर इशारों में बहुत कुछ कहने की कोशिश की।
शिवपाल ने जताने की कोशिश की कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के साथ नहीं हैं वहीं हाल ही में जसवंतनगर में वोटिंग के दौरान लाठीचार्ज को साजिश भी बताया। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी नेताओं के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश हो रही है।
शिवपाल ने कहा, जहां कांग्रेस प्रत्याशी लड़ रहे हैं वहां नहीं जाना चाहता लेकिन नेताजी चाहते हैं तो जाऊंगा। सपा के लिए प्रचार करूंगा आगे नहीं सोचा है।
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
वोटिंग के दौरान लाठीचार्ज की घटना पर शिवपाल ने कहा, डीएम एसएसपी ने किसी के दवाब में लाठी चलाई। जहां वोट पड़ रहे थे अचानक लाठी बरसाई जाने लगीं जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं। मेरा भी नुकसान हुआ। मैंने उन लोगों से कहा कि दो घंटे रह गए हैं वोट पड़ जाने दो। शिवपाल ने कहा, लाठी चलवाने के पीछे किसका हाथ था इस बात का खुलासा चुनाव के बाद हो जाएगा।
परिवार में मतभेद पर शिवपाल ने जवाब दिया, सपा से टिकट मिला है तो सपा में ही हूं। अखिलेश के साथ रहने पर शिवपाल ने कहा, अगर 11 मार्च के बाद अपमान और उपेक्षा न हो तो फिर साथ रहूंगा। उन्होंने कहा, मैं चाहता था कि नेताजी का सम्मान हमेशा रहे, मैं नेता जी के साथ हूं उनका जो आदेश होगा वो ठीक है।