फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल की धमकी, भाजपा नेताओं की पोल खोलगी सपा

Wed, 31 Dec 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा के नेता हर जगह बूचड़खानों से कमीशन ले रहे हैं। सपा सरकार की लोकप्रियता को देखकर इतना बौखला गए हैं कि अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर भाजपाई नहीं सुधरे तो वह एक-एक नेता का नाम लेकर उनकी पोल खोलेंगे। शिवपाल यादव मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा, कुछ केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झूठ बोलने की सारी सीमाएं लांघ गए हैं।

मेरठ-अलीगढ़ से लेकर हर जगह भाजपाई बूचड़खानों से उगाही कर रहे हैं। भाजपा के नेता प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। कई स्थानों पर दंगा कराने की भी उन्होंने कोशिश की। लेकिन यूपी में उनके इन मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी स्तर का भाजपा नेता क्यों न हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पहले अपने नेताओं की कराए घर वापसी

शिवपाल सिंह ने कहा कि भाजपा को पहले अपने तीन बड़े नेताओं की घर वापसी करानी चाहिए। उसके बाद लव जेहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे उठाने चाहिए। कहा कि जिन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है, उनकी शादियां कैसे होंगी, कौन उन्हें अपने घर की बेटी देगा, इस सवाल पर भाजपा के लोग विचार ही नहीं कर रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है। सपा सरकार में जनता बेखौफ रह रही है।

भाजपा के इस दावे पर कि सपा के 70-72 विधायक उनके संपर्क में हैं, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपाई सफेद झूठ बोल रहे हैं। हम चाहें तो अभी भाजपा के विधायक तोड़ सकते हैं। अगर भाजपाई हमारा एक विधायक तोड़ते हैं तो हम उनके दो विधायक तोड़ लेंगे।

शिवपाल ने कहा कि सात महीने से मोदी सरकार ने झूठ बोलने के सिवा कोई काम नहीं किया। लखनऊ में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के मंदिर बनवाना चाहते हैं। पर हमारी सरकार रहते ऐसा कभी मुमकिन नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें