फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी लाल बत्तियां न बांटते तो बढ़ जातीं सीटें : शिवपाल

Mon, 10 Nov 2014 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को युवा सम्मेलन में बर्खास्त किए गए दर्जा प्राप्त मंत्रियों की खिंचाई की। बोले कि लाल बत्तियों से कुछ फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


लाल बत्तियां इतनी न बांटी गई होतीं तो लोकसभा चुनाव में सपा की सीटें और बढ़ सकती थीं। लाल बत्तियां काम करने के लिए बांटी गई थीं, लेकिन उन्होंने न तो जनता का काम किया और न पार्टी का।

सिर्फ अपना काम करते रहे, इसलिए उन बत्तियों को किनारे लगा दिया गया। युवा शक्ति संगठन के तहत नुमाइश पंडाल में रविवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री अपने लोकसभा क्षेत्र बनारस गए थे। वहां उन्होंने गोद लेने के लिए केवल एक गांव चुना।

प्रधानमंत्री एक क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। पीएम के लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। उसके कितने गांव होंगे, मगर उन्होंने सिर्फ एक गांव को गोद लिया।

प्रधानमंत्री ने यह भी नहीं सोचा कि क्षेत्र के लोगों ने कितनी उम्मीद से उन्हें चुना है। यदि पीएम का मन बड़ा होता तो उत्तर प्रदेश के 430 विधानसभा क्षेत्र से एक-एक गांव को चुन लेते।
विज्ञापन

अकेला ही गोद लूंगा 50 गांव

प्रदेश सरकार तो पहले से ही हर विधानसभा क्षेत्र से 5 लोहिया गांव चुनकर विकास करा रही है। यादव ने कहा कि 50 गांव तो केवल वह खुद गोद ले सकते हैं।

पहले लिए भी हैं और हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री महज एक गांव गोद ले रहा है। यहीं नहीं उस गांव को वह कुछ देकर भी नहीं आए।

मोदी करते हैं दिखावा- शिवपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्लीन भारत का सपना लेकर भले ही जोर-शोर से सफाई अभियान चला रहे हैं, उन्होंने सीएम अखिलेश को अपने नवरत्नों में शामिल किया हो, लेकिन प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल इससे इत्तफाक नहीं रखते।

उन्होंने अभियान को मोदी का व्यक्तिगत कीर्ति पताका फहराने वाला बताया है। पाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वच्छता अभियान चलाने से कुछ नहीं होता। ये अभियान दिखावे के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें