फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से मीटिंग के बाद शिवपाल बोले- सबकुछ ठीक, सरकार में लौटेंगे

Fri, 19 Aug 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लगता है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बीच मतभेद खत्म हो गए हैं। मीटिंग के बाद शिवपाल का तो यही कहना है। मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि हमारे परिवार में किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है, सबकुछ ठीक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में समाजवादी पार्टी फिर सरकार बनाएगी। वहीं, उन्होंने जमीनों पर कब्जा करने वाले सपाइयों को भी चेतावनी दे दी और कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को शिवपाल ने सीएम निवास जाकर अखिलेश से लंबी गुफ्तगू की। मुलायम परिवार की एकता का संदेश देने के लिए शनिवार को दोनों सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ-साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन


सपा के शीर्ष नेताओं में तल्खी की शुरुआत तब हुई जब शिवपाल यादव ने कौमी एकता दल के सपा में विलय की घोषणा की और शाम को ही अखिलेश यादव ने इस पर विरोध जता दिया। उन्होंने विलय के सूत्रधार मंत्री बलराम यादव को बर्खास्त कर दिया।

इस मुद्दे पर सपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई और विलय को खारिज कर दिया। ताजा मामला जमीनों पर कब्जों को लेकर कार्रवाई न होने का है।
शिवपाल सिंह ने इस मुद्दे पर मंत्री पद से इस्तीफा तक देने की घोषणा कर दी। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि कुछ जिलों के अधिकारी अवैध कब्जों हटाने के निर्देशों पर अमल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस्तीफे की धमकी के बाद हुई मुलाकात

- फोटो : Facebook
रक्षाबंधन के त्यौहार पर पारिवारिक मुलाकात के बाद शुक्रवार को शिवपाल यादव सीएम निवास पहुंच गए। उनकी अखिलेश यादव से लगभग पौने दो घंटे बातचीत हुई। पांच दिन पहले शिवपाल यादव की इस्तीफे की धमकी के बाद अखिलेश यादव से यह उनकी पहली मुलाकात थी।

मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले शिवपाल ने सीएम से हुई बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि उन्होंने जमीनों पर कब्जे की शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने रखी हैं। कहा है कि इनमें पार्टी के कुछ लोग शामिल हैं।

कुछ मामलों का उल्लेख करते हुए कब्जा करने वालों के नाम भी बताए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने न तो अवैध कब्जे हटवाए हैं और न ही जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई की है। इससे गलत संदेश जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने जमीनों पर किए गए कब्जे हटवाने और इसके लिए जिम्मेदार नेताओं व अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

दूर हुए गिले-शिकवे:
सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश व शिवपाल को एक-दूसरे से बातचीत करने की सलाह दी थी ताकि गिले-शिकवे दूर हो सकें। इसी के चलते दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है।

चर्चा हुई कि परिवार में नाइत्तेफाकी का संदेश नहीं जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें