फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने दिए संकेत, नहीं शामिल होंगे अखिलेश की रथयात्रा में

Wed, 02 Nov 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा 'विकास से विजय की ओर' में शामिल न होने के बहाने तलाश रहे हैं। फिलहाल संकेत तो यही मिल रहे हैं।
विज्ञापन


समाजवादी लोहियावाहिनी की बैठक में शिवपाल ने बातचीत में कहा कि तीन तारीख को रथयात्रा है और पांच को रजत जयंती समारोह। ऐसे में मैं समारोह की तैयारियों में जुटा हूं कैसे जा पाऊंगा।

वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक रथयात्रा को ऐति‌हासिक बनाने में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि रथयात्रा में छोटी-बड़ी कुल मिलाकर छोटी-बड़ कुल मिलाकर पांच हजार गाड़ियां रथयात्रा के साथ चलेंगी।
विज्ञापन


अखिलेश के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को रथयात्रा से जुड़ी जानकारियों के तीन पत्र व निमंत्रण कार्ड भेज दिए हैं। उम्मीद करनी चाहिए कि वह रथयात्रा की शुरूआत में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें