प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन पर वार किया है। उन्होंने कहा नेताजी और मैंने मायावती को कभी बहन नहीं बनाया तो वो अखिलेश की बुआ कैसे हो सकती है?
शिवपाल बोले अखिलेश को बबुआ भी बना दिया। बबुआ ने बाप से धोखा किया, बुआ ने अपने भाइयों (बीजेपी) को धोखा दिया हैं। मैंने अखिलेश के लिए क्या-क्या नहीं किया जिसने कभी बाप को बाप नहीं समझा और मुझे चाचा नहीं समझा ऐसे में कैसे भरोसा किया जाए।
इसी कारण से मैंने अलग पार्टी बनाई। इसके साथ ही शिवपाल ने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी वार किया।