फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलें रोकने में पूरा ज्ञान लगा देते हैं आईएएस अफसर : शिवपाल

Tue, 20 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अधिकतर आईएएस अफसर फाइलें रोकने में ही अपने ज्ञान का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इंजीनियरों से कहा, ‘थोड़ी-बहुत बुद्धि’ लगाने पर माफ किया जा सकता है लेकिन बजट पर डाका डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि इंजीनियर भी काबिल होते हैं, इसलिए सचिव और प्रमुख सचिव पद पर तैनाती की उनकी मांग जायज है।

शिवपाल सोमवार को इंडियन वाटर रिसोर्स सोसाइटी (आईडब्ल्यूआरएस) की ओर से ‘स्वस्थ नदियां : लाभ और खुशहाली’ विषय पर आयोजित सेमिनार के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी इंजीनियर पैदल और घोड़ों से साइट पर जाया करते थे, लेकिन हमारे इंजीनियर मौके पर नहीं जाते। जेई-एई और उससे बड़े अधिकारी मौकेपर जाएं तो काम की गुणवत्ता में काफी सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

'कुछ अधिकारियों की काम के प्रति है सकारात्मक सोच'

- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, कुछ अधिकारी काम के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं लेकिन अधिकतर फाइलों को रोकने में ही अपना दिमाग लगाते हैं। आईएएस अधिकारी तो अपना पूरा ज्ञान ही यह सोचने में लगा देते हैं कि कैसे फाइलें रोकी जा सकती हैं।

हम सचिव और प्रमुख सचिव पद पर इंजीनियरों की तैनाती की मांग जायज मानते हैं, लेकिन कुछ इंजीनियरों की आदत भी खराब है। पिछली बार इंजीनियरों के बारे में बोला था तो अखबारों ने काफी कुछ छापा।

चुनाव में इंजीनियरों से मांगा समर्थन
सिंचाई मंत्री ने कहा, यह न भूलें कि अगर हमारी सरकार नहीं आती तो बहुत से इंजीनियर एक्सईएन पद से ही रिटायर हो गए होते। हमने आपको प्रमोशन दिया तो अगले चुनाव में हमें भी देखना। फिर से आ गए तो और भी ज्यादा काम करेंगे।

उन्होंने कहा, फाइलें समय से आगे बढ़ें, यह देखने के लिए बहुत कम समय बचा है। अब चुनाव में जाना है। इसलिए ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता। हमें उम्मीद है, कराए गए कामों की बदौलत फिर से हमारी सरकार बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें