पारिवारिक कलह की बातों को नकारते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अखिलेश के रावण वध वाले बयान पर जवाब दिया है।
उन्होंने कहा, सांप्रदायिकता रूपी रावण को मारा जाएगा। पूरी सपा इसी काम में लगी हुई है। मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने पर बोले, वे पहले सांप्रदायिकता को जलाएं। देश में दंगे न होने दें, तो समझो रावण मर गया। शिवपाल बृहस्पतिवार को 81 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वहीं, पार्टी से निकाले गए युवा नेताओं की बहाली पर उन्होंने कहा कि पार्टी से निष्कासित किए गए युवा नेताओं को बहाल नहीं किया जाएगा। वे चाहें तो निष्कासन के खिलाफ अपील कर सकते हैं।