फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का पलटवार, अमित शाह बताएं कब दिए एक लाख करोड़

Wed, 21 Sep 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार किया और कहा कि वो बताएं कि केंद्र की सरकार ने यूपी को कब एक लाख करोड़ रुपये दिए। वो या तो श्वेत पत्र जारी करवाएं या इस झूठे प्रचार के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगें।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि जनता को बरगलाने व झूठ फैलाने में तो भाजपा के लोग माहिर हैं। सच्चाई यह है कि जब से नीति आयोग बना है, उत्तर प्रदेश को नौ हजार करोड़ का सीधा-सीधा नुकसान हुआ। केंद्र सरकार ने बाढ़ और सूखा राहत के लिए भी अपेक्षित रकम नहीं दी।

73 सांसद देने वाले उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा ने 73 काम भी नहीं किए। क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, अपराध दर के लिहाज से उत्तर प्रदेश की स्थिति 26 राज्यों से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक अपराध दर केरल के बाद मध्य प्रदेश और हरियाणा में

सबसे अधिक अपराध दर केरल के बाद मध्य प्रदेश (348) और हरियाणा (310) में है। बाद वाले दोनों राज्यों में भाजपा की ही सरकार है। उन्होंने शाह से सवाल भी पूछा कि 15 लाख रुपये हर व्यक्ति के खाते में कब तक आएंगे।

शिवपाल ने कहा कि सच्चाई यह है कि जब से नीति आयोग बना है, उत्तर प्रदेश को नौ हजार करोड़ का सीधा-सीधा नुकसान हुआ। केंद्र सरकार ने बाढ़ और सूखा राहत के लिए भी अपेक्षित रकम नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें