लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान की अनदेखी न करने की हिदायत दी है।
साथ ही शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के सिलसिले में सरकार के निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे बुधवार को यहां लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
शिवपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए प्रयत्नशील है। किसी भी गरीब, असहाय एवं बेसहारा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कोई अधिकारी समस्या के समाधान में हीलाहवाली करे तो उन्हें बताएं।
उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की सलाह दी।