फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल सिंह बोले- अफसरों के साथ मिलकर कुंभ के बजट का आनंद ले रही भाजपा सरकार

Tue, 31 Dec 2024 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या में कहा कि हमारी सरकार में कुंभ के आयोजन में 600 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। यह सरकार अफसरों के साथ मिलकर कुंभ के बजट का आनंद ले रही है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ता ललित यादव के माता की तेरहवीं के कार्यक्रम में शिरकत की। अयोध्या पहुंचे शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा को निशाने पर रखा।

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के अटकलों के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जनता भाजपा से परेशान है। भाजपा में नाराजगी भी है। जनता जब दुखी होगी, तब निश्चित रूप से भाजपा सरकार हटेगी। वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि जब भी चुनाव होंगे, भाजपा हर जगह से हारेगी। इसलिए जनता को बहकावे के लिए इस तरह के बिल ला रहे हैं। जितने भी चुनाव हुए क्या एक साथ भाजपा ने चुनाव करवा लिए हैं, जब कभी अल्पमत में सरकार होगी जो कि किसी भी प्रदेश में अल्पमत सरकार आ सकती है तो फिर क्या होगा। यह तो भाजपा के लोग हैं केवल बेईमानी करते हैं।

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि बहुत दिनों से कुंभ लग रहा है। जब हमारी सरकार थी हमने भी व्यवस्थाएं की, हम लोगों ने 600 करोड़ रुपए खर्च किए थे। भाजपा सरकार अधिकारियों से मिलकर कुंभ के बजट का आनंद ले रही है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि जितने भी समाजवादी पार्टी के वोट हैं वो काटे जा रहे हैं। ये बेईमान सरकार है। भगवान राम के नाम पर कितने-कितने घटिया काम कर रहे हैं, जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यहां की जनता ने जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया था, उसी तरह से मिल्कीपुर में भी जनता भाजपा को हराएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें