फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छलकी शिवपाल की पीड़ा, बोले- मेरे साथ धोखा हुआ, चाहते तो 2003 में बन जाते मुख्यमंत्री

Sun, 24 Feb 2019 10:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चुनावी नतीजा जो भी रहे लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव के साथ छोटे दलों का जमावड़ा हो गया है। रविवार को उन्होंने क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय व अन्य 50 दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


इस मौके पर उनकी पीड़ा छलक पड़ी। कहा, मेरे साथ धोखा हुआ है लेकिन मैने उससे सबक सीखा है। हम पहले सत्ता परिवर्तन करेंगे इसके बाद व्यवस्था परिवर्तन करेंगे।

शिवपाल ने कहा कि लोकतंत्र विभिन्न जाति, वर्ग व समूहों के समावेश व संयोजन का विशाल मंच है। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महान लोगों ने कभी पद की कामना नहीं की। गांधी, लोहिया, जेपी इसकी मिसाल हैं। हम चाहते तो 2003 में मुख्यमंत्री बन सकते थे। मेरे साथ उस समय 147 विधायक थे। 2012 में भी स्थिति यही थी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। हां, आप यह कह सकते हैं कि मेरे साथ धोखा हुआ लेकिन मैंने उससे सबक लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जीएसटी व नोटबंदी के कारण बढ़ी बेरोजगारी

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी व नोटबंदी की वजह से लोग परेशान हुए, इसी वजह से बेरोजगारी बढ़ी। पीएम मोदी ने झूठ की सीमा पार कर दी। न अच्छे दिन आए, न ही 15 लाख खाते में आए। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। देश संकट में है, देश के बहादुर जवान शहीद हुए हैं, विदेश नीति ठीक नहीं है।

राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व गोपाल राय ने कहा कि पूर्व में हम लोगों के साथ 45 दल थे, उनकी संख्या बढ़कर 60 हो गई। हम सभी मिलकर आगामी लोकसभा व 2022 का विधानसभा चुनाव सत्ता परिवर्तन मोर्चा के सभी घटक दल शिवपाल यादव के नेतृत्व में लड़ेगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें